सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद शव लेने के लिए परिजनों ने वीरवार देर रात कोरोना वार्ड में हंगामा कर दिया। हालांकि कोरोना वार्ड में स्टाफ कर्मियों के अलावा आम नागरिकों के प्रवेश को वर्जित है।
कोरोना मृत का शव लेने के लिए यहां वार्ड के बाहर अस्पताल के डॉक्टर सहित कर्मियों से जमकर बहस हुई। इसके बाद हालात बेकाबू होते हुए डॉक्टर ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। मौके पर स्थिति संभालने के लिए आपातकालीन कक्ष से गृह रक्षकों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद परिजनों को डॉक्टर सहित पुलिस टीम ने शांत करवाया। कोरोना मृत का शव स्वास्थ्य विभाग ने कोविड एसओपी के तहत अंतिम संस्कार किया।
उधर, एमएस डॉ. एसएल वर्मा ने कहा कि अस्पताल के कोरोना वार्ड में एक व्यक्ति की मौत के बाद शव लेने के लिए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि कोविड एसओपी के अनुसार परिजनों को शव नहीं सौंपा जा सकता था। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड गाइड लाइन के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया।