फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में आरटीओ की टीम ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड शिमला टीम ने सोलन में हुए ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। यह कार्रवाई कालका शिमला एनएच और कुमारहट्टी में किए। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना पासिंग, बिना टैक्स, बिना परमिट सहित कई अन्य अनियमितताओं के चलते 10 वाहन चालकों पर सवा लाख रुपये के करीब चालान किए। इस कार्रवाई में नेपाल की एक बस भी पकड़ी गई, जिसका परमिट तीर्थ यात्रियों के लिए था, लेकिन उसमें मजदूरों को काठमांडू से सोलन के कुमारहट्टी पहुंचाया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन करने पर आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बस पर 10,000 रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा भी कई बसों को पकड़ा और परमिट न होने पर चालान किए गए। आरटीओ विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें