फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के बालद खड्ड पुल के पास भड़की आग, दो दर्जन झुग्गियां राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बीबीएन में गर्मियां शुरू होते ही अग्निकांड की घटनाएं होनी शुरू हो गई है। दो बड़ी घटनाओं में 40 के करीब झुग्गियां जल चुकी हैं और एक बच्ची की मौत हो गई है। पांच दिनों में बीबीएन में दूसरी बड़ी आग की घटना सामने आई है। ताजा मामले में बद्दी को हरियाणा से जोड़ने वाले बालद खड्ड पुल के साथ वर्मा काॅलोनी के साथ बनी दो दर्जन से अधिक झुग्गियां आग से जलकर राख हो गई। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस दौरान झुग्गियों में रखे चार सिलिंडर भी फट गए। इन झुग्गियों के चारों और पक्के मकान होने से आग फैलने से रुक गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे प्रवासी कामगारों के कपड़े, बर्तन, खाने पीने का सामान सब कुछ जलकर राख हो गया। आग लगते ही बद्दी से दमकल विभाग, बिरला व वर्धमान के फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इन झुग्गियों के चारों ओर पक्के मकान होने से आग को काबू पाने में दमकल विभाग को ज्यादा कसरत नहीं करनी पड़ी। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। बद्दी के भटोलीकलां में 31 मार्च को भी आग लगने से 19 झुग्गियां जलकर राख हो गई। इसमें साढ़े तीन साल की बच्ची की भी आग में झुलसने से मौत हो गई थी। यहां पर भी तीन सिलिंडर फटे थे। बीबीएन में हर साल दर्जनों झुग्गियां जलती है। मगर इसे लेकर प्रशासन कोई ठोस तैयारियां नहीं करता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें