फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजेहरा में आरएसएस का पथ संचलन, शस्त्र पूजा के बाद हुआ ध्वजारोहण

विज्ञापन
1.पंजेहरा में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रो वीर सिंह रांगड़ा 2.पंजेहरा में पथ संचलन करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पंजेहरा खंड इकाई की ओर से रविवार को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त कैप्टन कमल कौंडल उपस्थित रहे जबकि मुख्य वक्ता संघ के प्रांत संघचालक प्रो. वीर सिंह रांगड़ा रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले शस्त्र पूजन किया और उसके बाद ध्वजारोहण किया गया। मुख्यातिथि कैप्टन कमल कौंडल ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और भारत का भविष्य भी उज्ज्वल है, लेकिन वर्तमान समय में युवा काफी नशे की चपेट में है। उन्हें नशा त्याग कर संघ की शाखा से जुड़ना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। मुख्य वक्ता प्रो. वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि शस्त्र पूजन किसी भी समाज व राष्ट्र की शक्ति का प्रकटीकरण करता है क्योंकि दुर्बलता अभिशाप होती है। उन्होंने यह भी कहा कि संघ ने अपनी 100 वर्षों की यात्रा के दौरान उपेक्षा, विरोध, समर्थन और सहभाग को प्राप्त किया। सौ वर्षों की यात्रा में संघ ने अनेकों उतार- चढ़ावों को पार करते हुए भी संघ ने अपने मूल कार्य शाखा को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें