जब वह निगम के अध्यक्ष बने हैं तो उन्होंने एचपीटीडीसी के होटलों का टर्नओवर 78 करोड़ से 110 करोड़ पहुंचा दिया। ये वही होटल हैं, जो भाजपा ने उन्हें विरासत में दिए। निगम की जो भी बंद पड़ी अन्य संपत्तियां हैं या पूर्व भाजपा सरकार से पहले तैयार हुई पर शुरू नहीं हुई, उनके ताले खोले जाएंगे। उन्हें किसी को चलाने के लिए दिया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। बेरोजगारी पर उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जीएस बाली ने रोजगार संघर्ष यात्रा शुरू की थी। इसी के तहत पार्टी के घोषणा पत्र में भी 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना डाली गई। आज हर विभाग में युवाओं को रोजगार मिला है। इसके अलावा ई टैक्सी, रोजगार मेले समेत कई तरह के अभियान से सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है। कहा कि इस बारे में कई बार भाजपा भी विधानसभा में सवाल उठा चुकी है कि इतने लोगों को कैसे रोजगार मिला है। वहीं प्रदेश में संरक्षित पशुओं की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए बाली ने कहा कि इसके लिए बड़े प्रोजेक्ट के साथ केंद्र को आगे आना पड़ेगा।