सहायता करने के लिए सदस्यों ने बढ़ाए हाथ
घास काटने के दौरान मशीन में आ गया था हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। ग्राम पंचायत पट्टानाली के कैंथा गांव की महिला की रोटरी क्लब की ओर से सहायता की जाएगी। कृत्रिम बाजू लगवाने का खर्चा रोटरी क्लब की ओर से उठाया जाएगा। पलक पुत्री रतनलाल का कुछ समय पूर्व घर में लगी घास काटने वाली मशीन से एक हाथ कट गया था। इसके चलते चिकित्सकों को उनकी बाजू काटनी पड़ी थी। वहीं वह कार्य को करने में असमर्थ हो गई थी।
गांव निवासी दीवान चंद ने इसकी जानकारी रोटरी क्लब के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा को दी। उन्होंने सभी सदस्यों को इस घटना के बारे में बताया और निर्णय लिया कि जो भी पलक को कृत्रिम बाजू लगाने का खर्च होगा उसे रोटरी क्लब बद्दी वहन करेगा। अध्यक्ष ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि पलक के पिता उसका खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। क्लब ने निर्णय लिया कि जो भी खर्च होगा वह क्लब की तरफ से किया जाएगा। पालक के पिता मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं और बेटी के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। इसलिए रोटरी क्लब बद्दी ने यह निर्णय लिया है कि उक्त बेटी को कृत्रिम अंग लगाने का पूरा उठाएगी। इसके लिए बाकायदा पलक को जिरकपुर में डॉ. वोहरा (आर्टिफिशियल लिंबस एवं आर्थो) विशेषज्ञ से जांच करवा दी गई है।