फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रोड़ी और कोहू की टीम ने जीते मैच, मोहन बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
सौर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान परिचय देते ​खिलाड़ी।स्रोत: आयोजक - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
विज्ञापन
रामशहर के सौर में चल रही राजा वीरभद्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रोचक रहे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन) । रामशहर में आयोजित राजा वीरभद्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों में रोड़ी और कोहू की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैच देखने पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रोड़ी और सौर के बीच खेला गया। रोड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 92 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौर की टीम संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम महज 68 रनों पर सिमट गई। रोड़ी के बल्लेबाज मोहन ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट खेलते हुए 66 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच धरमाना-बी और कोहू-सी के बीच खेला गया। कोहू-सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 68 रन बनाए। जवाब में धरमाना-बी की टीम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन कोहू की सटीक गेंदबाजी के सामने उनकी टीम 57 रनों पर ऑलआउट हो गई। कोहू ने यह मैच 11 रनों से अपने नाम किया।
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर खेलों में हिस्सा लें युवा : कुलभूषण
टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रामशहर कुलभूषण शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे उत्तम माध्यम भी हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें