नगर निगम सोलन को सुख शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री। स्रोत: नगर निग
- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
शिमला में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान चरण एक में नगर निगम सोलन पहले स्थान पर रहा है। शिमला में शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम को सम्मान दिया। नगर निगम की ओर से महापौर ऊषा शर्मा, उपमहापौर मीरा आनंद और आयुक्त एकता काप्टा ने सम्मान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में बताया कि नगर निगम ने लोगों से भी कनेक्टिविटी बढ़ाई है। इसी के साथ सिटीजन पोर्टल की शुरुआत कर घर बैठे लोगों को बिल जमा करवाने समेत अन्य सुविधाएं भी प्रदान की है। हालांकि, अभी इस पोर्टल में केवल कूड़ा बिल ही जमा हो रहे हैं, लेकिन आगामी दिनों में अन्य सेवा देने का भी दावा नगर निगम अधिकारियों ने किया है। अभियान के दौरान 17 वार्डों में समस्याएं भी सुनी गई है। कई समस्याओं का हल नगर निगम की ओर से निकाला गया है। इसी को देखते हुए शहरी विकास विभाग की ओर से नगर निगम को सम्मानित किया है। बता दें कि फरवरी से अप्रैल-2025 तक सुख शहर समृद्ध शहर अभियान चलाया गया था। इस अभियान में सफाई अभियान के साथ-साथ लोगों में भी जागरूकता भी फैलाई थी। अभियान के बाद शहरी विकास विभाग की ओर से मूल्यांकन भी किया था। मूल्यांकन में नगर निगम सोलन को 86.5 अंक प्राप्त हुए थे।
कोट
अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों की बदौलत आज यह मुकाम प्राप्त हुआ है। लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत करने का प्रयास किया जाता है। नगर निगम में आने वाले लोगाें का भी तुरंत कार्य करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
-ऊषा शर्मा,महापौर, नगर निगम,सोलन