एसपी ने बैठक कर अधिकारियों को जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन शहर में 13 और 14 जून को होने वाले राधास्वामी सत्संग व्यास समागम के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सोलन के नेतृत्व में एक विशेष रणनीति तैयार की गई है, जिसमें जिला पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
इस आयोजन के लिए कुल 134 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इन जवानों को विभिन्न संवेदनशील स्थानों, यातायात मार्गों और सत्संग स्थल के आसपास तैनात किया गया है। तैनाती का उद्देश्य भीड़-प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न आने देना है। श्रद्धालुओं के आगमन और प्रस्थान के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल को विशेष मार्गदर्शन दिया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और पैदल मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
समागम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इन जवानों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख यातायात मार्गों और सत्संग स्थल के इर्द-गिर्द तैनात किया गया है। हालांकि
पुलिस विभाग सोलन ने सभी लोगों से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है। जनता से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत निकटतम पुलिसकर्मी या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 01792-223836 पर देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में मदद करेगा।