नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश से बाहर आने जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और चोर मार्गों की पहचान करके पुलिस ने इन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया है। लोग यहां से आने जाने का प्रयास करते हैं लेकिन पुलिस ऐसे लोगों से दो कदम आगे है। सीमाओं को पूरी तरह से सील करने के बावजूद आसपास के पुलों व खड्डों के साथ लोगों ने चोर रास्ते बनाए हैं जिस पर पुलिस मुस्तैदी लोगों के मंसूबों पर पानी फेर रही है और इन सड़कों को खुदवाकर बंद कर रही है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि सीमाओं को पुलिस से बंद कर दिया गया है, लेकिन कुछ स्थानीय लोग फिर भी आने जाने के लिए चोर रास्ते बनाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी कि यदि ऐसा करते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।