फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों को राहत : सुबाथू-धर्मपुर सड़क पर अब दौड़ेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा और अन्य कारणों से पिछले कुछ समय से बंद थी आवाजाही
विज्ञापन

ट्रक चालकों को सोलन या अन्य वैकल्पिक मार्गों से घूमकर पड़ रहा था जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू होने से सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों को राहत मिली है। सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा और अन्य कारणों से पिछले कुछ समय से ट्रकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक को अब हटा लिया गया है। इस फैसले से न केवल ट्रक ऑपरेटरों का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि समय की बचत होगी।
सुबाथू सैन्य क्षेत्र में ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी के कारण ऑपरेटरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। धर्मपुर से सुबाथू की सीधी दूरी मात्र 15 किलोमीटर है, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण ट्रकों को सोलन या अन्य वैकल्पिक मार्गों से घूमकर जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें 40 से 60 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी, जिससे ट्रक मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान नरेश अग्रवाल ने इस समस्या को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा था। उन्होंने बताया कि इस सड़क की देखरेख लोक निर्माण विभाग के अधीन है। विभाग की ओर से इसका निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने ट्रक ऑपरेटरों की समस्या को देखते हुए जिला उपायुक्त को सैन्य अधिकारियों से वार्ता करने के निर्देश दिए थे। सोलन के उपायुक्त मनमोहन सिंह ने सुबाथू छावनी के कमांडिंग ऑफिसर को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया और ट्रकों की आवाजाही के आदेश जारी किए। सड़क खुलने के बाद ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान नरेश अग्रवाल ने कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुबाथू छावनी के कमांडिंग ऑफिसर और जिला उपायुक्त मनमोहन सिंह का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें