कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में जलशक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, अध्यापकों और विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने जल संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय की एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को जल के महत्व से अवगत करवाना और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स और लायन इको क्लब के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने जल है तो कल है और हर बूंद कीमती है जैसे नारों से जल संरक्षण का संदेश दिया। चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, नारा लेखन, कार्यशालाएं तथा काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।