फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू के सेक्टर छह में सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन से रुका हुआ था सड़क पर मरम्मत कार्य
विज्ञापन

धूल-मिट्टी अधिक होने से हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर छह में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर टाइल की बजाए तारकोल बिछाई जा रही है। काफी दिनों बाद कार्य शुरू होने से लोगों ने भी राहत ली है। वहीं, लोगों ने अब नगर परिषद को जल्द कार्य पूरा करने का आग्रह भी किया है। साथ ही तारकोल से सड़क निर्माण होने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा।
गौर रहे कि परवाणू के सेक्टर छह में करीब एक माह पहले टाइल लगाने का कार्य शुरू हुआ। इस कार्य को आधे तक करने के बाद ठेकेदार ने 15 दिन पहले बंद कर दिया। इससे कार्य अधर में ही लटका रह गया। सड़क किनारे सामान रखा होने से लोगों को काफी दिक्कतें आने लगीं। इसी के साथ धूल-मिट्टी भी काफी अधिक हो गई। टाइल लगाने के लिए सड़क को भी खोदा कर छोड़ दिया। इससे दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से कार्य फिर शुरू करवाने की मांग की। अब सोमवार से फिर कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सेक्टर छह में किसी कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई थी। लेकिन अब सोमवार से कार्य शुरू हो गया है। इसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य कार्य जल्द पूरे हो जाएंगे। सड़क पर अब टाइल की बजाए तारकोल बिछवाई जा रही है।
-सोनिया शर्मा
पार्षद, सेक्टर छह परवाणू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें