नालागढ़ (सोलन)। हिमुडा कॉलोनी नालागढ़ की हालत खस्ताहाल होती जा रही है। रखरखाव के अभाव के कारण कॉलोनी वासियों को समस्याओं का सामना पड़ रहा है। छोटे वाहन चालक सड़क पर गड्ढे होने के कारण गिर कर जख्मी हो रहे हैं। स्थानीय निवासी हरमिंदर असरानी, ओमप्रकाश, शशि ठाकुर और ओंकार सिंह में बताया कि सड़क की खराब हालत से छोटे वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विवेकानंद शिक्षा कुंज के एमडी मयंक सिंघल ने हिमुडा प्रशासन से इस सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। संवाद