फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में 22 लोगों ने उठाया न्यूरोथैरेपी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में न्यूरोथैरेपी कैंप का आयोजन किया। शिविर में 22 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ समाज सेवक मास्टर सुरेंद्र शर्मा ने किया। शिविर में न्यूरोथैरेपिस्ट मोहिंद्र पाल रवि कांत, पवन कुमार, अर्चना सूद और महक ने लोगों का उपचार किया। शिविर के संचालक न्यूरोथेरैपी विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल ने बताया कि न्यूरोथैरेपी से बिना दवा, बिना साइड इफेक्ट, बिना मशीन के इलाज मानव शरीर की विशेष नाड़ियों को एक विशेष तकनीक से दबाकर किया जाता। न्यूरोथैरेपी बहुत ही प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है। इसमें रोगों को ध्यान में रखते हुए शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दबाव देने से हर बीमारी का इलाज किया जाता है। न्यूरोथैरेपी में हर वर्ग के रोगियों का उपचार किया जाता है। न्यूरोथैरेपी से पेट संबंधी बीमारियों गैस, त्वचा संबंधी, एलर्जी, एग्जिमा, कमर दर्द, सफेद दाग, इत्यादि का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें