बरोटीवाला (सोलन)। केंडोल पंचायत के पिपलटा वार्ड स्थित घाट गांव में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण जमीन धंसने से मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने की वजह से कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क बंद होने की सूचना वार्ड सदस्य पूनम शर्मा को दी। पूनम शर्मा ने समाजसेवी राजू भाई के साथ मिलकर तुरंत जेसीबी मशीन का प्रबंध किया। कुछ ही समय में मलबा हटाकर सड़क को पूरी तरह बहाल करवा दिया।