बद्दी में सड़क के बीच में नाली पर लगा ढक्कन टूटा।
- फोटो : मृतक पंकज सिंह।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस भी मौके पर फंसी रही
लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, अवैध पार्किंग की भी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड-17 कथेड़ इलाके में वीरवार को सड़क पर एक कार बीच में खड़ी होने से यातायात लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। कार में तेल खत्म हो गया था, लेकिन मालिक ने इसे सड़क के किनारे लगाने की बजाय वहीं छोड़ दिया। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। लोगों को खासा असुविधा का सामना करना पड़ा। बस ड्राइवर ने कार मालिक को कई बार फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कार मालिक करीब दोपहर12:48 बजे मौके पर आया। इस कारण बस दोपहर 1 बजे के आसपास ही जाम से बाहर निकल पाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि कथेड़ रोड पर अवैध पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सुबह ही लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क कर देते हैं, जिससे बड़े वाहन और बसें निकलने में मुश्किल होती हैं। लोग पुलिस से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से आग्रह किया है कि कथेड़ रोड पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाए।
बद्दी में सड़क के बीच में नाली पर लगा ढक्कन टूटा।- फोटो : मृतक पंकज सिंह।