फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में उद्योगों के लिए तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण सुविधाएं देगा एमएसएमई

विज्ञापन
परवाणू में प्रस्तावित विस्तार केंद्र को लेकर हितधारकों की परामर्श बैठक में भाग लेते सदस्य। स्त्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


परवाणू (सोलन)। परवाणू उद्योग संघ कार्यालय में वीरवार को प्रस्तावित विस्तार केंद्र को लेकर हितधारकों की परामर्श बैठक आयोजित की गई। यह केंद्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की पहल के तहत प्रस्तावित है। परियोजना का क्रियान्वयन इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है, जबकि ग्रांट थॉर्नटन इंडिया एलएलपी इसे ज्ञान साझेदार के रूप में सहयोग दे रही है। बैठक में अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त, एमएसएमई नई दिल्ली डॉ. राजनेश ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उद्योग आधारित आधारभूत ढांचा और कौशल विकास सुविधाएं विकसित कर एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सुदृढ़ करना है। सहायक निदेशक एमएसएमई सोलन एके गौतम ने बताया कि प्रस्तावित विस्तार केंद्र परवाणू और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा। ग्रांट थॉर्नटन की टीम ने संभावित सेवाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रस्तुति दी और औद्योगिक इकाइयों का दौरा कर उनकी तकनीकी आवश्यकताओं का आंकलन किया। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने परीक्षण सुविधाओं, कौशल उन्नयन और तकनीकी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। परवाणू उद्योग संघ के महासचिव सार्थक तनेजा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र स्थानीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें