फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गड्ढों और उपेक्षा में सड़क दफन, पालकी पर पहुंचाया मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुआ से खाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली/सोलन। उपमंडल कसौली की ढकरियाणा पंचायत के सुआ गांव से खाली (हरिजन बस्ती) को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों और उपेक्षा से बदहाल हो चुकी है। सड़क की मरम्मत न होने से नौकरीपेशा लोग, स्कूली बच्चे और मरीज परेशान हैं। बीते शनिवार को 85 वर्षीय बुजुर्ग को सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकी पर बिठाकर ले जाना पड़ा। करीब एक किलोमीटर तक रास्ता इतना खराब था कि वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जगह-जगह से टूटी हुई है। बारिश के मौसम में कीचड़ के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती है। अब हालात ऐसे हैं कि सड़क पर वाहनों का चलना लगभग नामुमकिन हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग और स्थानीय विधायक से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस क्षेत्र में करीब 100 से 120 लोगों की आबादी है, जो रोजाना परेशानी झेल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार, अमरजीत सिंह, महेंद्र और विवेक ने प्रशासन और विधायक से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे पंचायत चुनावों में इस मुद्दे पर जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें