फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल में स्कूल के पास तंग मोड़ से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों और भारी वाहनों से लग रहा जाम
विज्ञापन

लोगों ने बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। पर्यटन स्थल चायल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित तंग मोड़ प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतें और मांगें उठाने के बावजूद अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
सबसे गंभीर बात यह है कि इस खतरनाक मोड़ के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि यहां कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन

चायल के इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन पर्यटक बसें, निजी वाहन, टैक्सियां और स्थानीय लोगों के वाहन गुजरते हैं। मोड़ अत्यधिक संकरा होने के कारण बड़ी बसों और अन्य भारी वाहनों को यहां से निकलने में काफी परेशानी होती है। कई बार आमने-सामने वाहन आने से लंबा जाम लग जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा, कमल कुमार, दीनदयाल, सुनील कुमार, तरुण तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार लोक निर्माण विभाग, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस मोड़ को चौड़ा करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तंग मोड़ को प्राथमिकता के आधार पर जल्द चौड़ा किया जाए। साथ ही विद्यालय के समीप चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाकर बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें