नीति के तहत स्कूल कैसे करे एक-दूसरे के संसाधनों का प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। नई शिक्षा नीति-2020 को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से राइज शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्कूलों के सहयोग के महत्व को समझाया भी जा रहा है। स्कूलों के अध्यापकों को बताया जा रहा है कि वह किस तरह से एक-दूसरे के संसाधनों को प्रयोग में ला सकते हैं और कार्य को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
बुधवार को शिक्षा खंड धर्मपुर के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में राइज शिविर लगाया गया। इस दौरान संसाधनों को विद्यालय सार पर साझा करने के लिए क्लस्टर समितियां के फॉरमेशन के लिए विशेष बैठक हुई। बैठक की अगुवाई शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी ने की। डाइट के प्राधानाचार्य डॉ. शिवकुमार, खंड परियोजना अधिकारी डॉ. सुनील पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न स्कूलों से 65 प्राधानाचार्य, हेडमास्टर, इचार्ज, सीएचटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।