फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन को दोहरा तोहफा, अस्पताल के साथ बनेगा ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कथेड़ में क्षेत्रीय अस्पताल के लिए चयनित जमीन पर सौ बिस्तरों का ट्रॉमा सेंटर बन सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सरकार को इस बारे में सुझाव भेजने का फैसला किया है। हाईवे पर लगातार हादसों की वजह से ट्रॉमा सेंटर की जरूरत सोलन में महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व सरकार के कार्यकाल में भी यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग कथेड़ में चयनित जमीन पर अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर दोनों का ही सपना साकार करने के लिए सरकार को जानकारी देगा। स्वास्थ्य विभाग यहां लेवल-1 (सौ बिस्तरों वाले) ट्रॉमा सेंटर को बनाने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है। कथेड़ में ट्रॉमा सेंटर खुलता है तो भविष्य में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर हादसे की वजह से घायल होने वाले लोगों को समय पर मदद पहुंचाई जा सकती है।
अभी तक गंभीर रूप से घायल मरीजों को सोलन से शिमला भेजा जा रहा है। शिमला से मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। इससे कई बार तो मरीज सही समय पर उपचार न मिलने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। कई जिंदगी और मौत से लड़ते रहते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना गंभीर हादसे घटते रहते हैं लेकिन ट्रॉमा सेंटर न होने से मरीजों और परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कथेड़ में नए अस्पताल के लिए 59 हजार 814 स्क्वेयर मीटर जमीन स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाई गई है। इसका पत्र भी स्वास्थ्य विभाग मिल चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग जमीन को अपने कब्जे में लेकर पैमाइश करवाने के लिए जुट गया है। पैमाइश करवाने के बाद पैसा स्वीकृत होते ही जमीन की चारों तरफ से तारबंदी भी की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के अनुसार अब नए अस्पताल के लिए भूमि पर उच्चाधिकारियों से सुझाव मांगे जाने पर स्वास्थ्य विभाग लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजेगा। यदि ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर मोहर लग जाती है तो यह क्षेत्र को किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।
सुझाव मांगे जाने पर ट्रॉमा सेंटर बनाने के प्रस्ताव पर होगी पहल
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कथेड़ में अस्पताल के लिए भूमि का चयन किया है। इस भूमि पर सुझाव मांगे जाने पर स्वास्थ्य विभाग लेवल-1 सौ बिस्तरों वाले ट्रॉमा सेंटर को खोलने का प्रस्ताव सरकार को भजेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना हो रहे हादसों को देखते हुए लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर का प्रस्ताव भेजा गया था। फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें