फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन की समस्याओं के निराकरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन
बद्दी के बीबीएनडीए कायार्लय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीपीएस राम कुमार चौधरी। संवाद
विज्ञापन
सीपीएस ने अधिकारियों को विकास कार्याें में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बीबीएनडीए के सभागार में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीपीएस राम कुमार चौधरी और नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा ने की।
सीपीएस रामकुमार ने उप निदेशक पशुपालन को निर्धारित की गई फीस को प्रत्येक ग्राम पंचायत व पशु औषधालय में लगाने और रिक्त पदों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप निदेशक शिक्षा को स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों और कमरों की कमी के बारे सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के फॉर्म व सभी पात्र व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सकेगा। कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरना है। प्रदेश में शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए चरणबद्ध ढंग से अध्यापक की भर्ती की जा रही है। बैठक के दौरान लगभग 40 मदों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और इसके निपटारे के लिए विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें