फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में जल्द मिलेगी किसान विश्रामगृह की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति ने 72 लाख रुपये से तैयार किए छह कमरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के किसान-बागवानों को धर्मपुर में विश्रामगृह की सुविधा जल्द मिलनी शुरू हो जाएगी। मंडी समिति सोलन की ओर से धर्मपुर में 72 लाख रुपये से छह कमरों का एक आधुनिक भवन तैयार किया गया है। इसमें सोलन, परवाणू मंडी में आने वाले किसानों-बागवानों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

धर्मपुर में नवनिर्मित किसान विश्रामगृह सोलन, परवाणू और सिरमौर के केंद्र में है। सोलन और परवाणू मंडी में सेब सीजन में ऊपरी क्षेत्रों से आने वाले बागवानों को यहां पर ठहरने, विश्राम करने समेत नहाने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में धर्मपुर में इस तरह की व्यवस्था नहीं थी। सोलन मंडी में यह सुविधा मिल रही है, लेकिन बड़ी मंडी होने के चलते यहां के कमरे पैक रहते हैं। इसके बाद किसानों को ठहरने के लिए निजी होटलों में जाना पड़ता है। अब यहां पर कमरे न मिलने के बाद किसान-बागवान धर्मपुर में बने इस भवन में ठहर सकते हैं। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें