सोलन कॉलेज में किया खेल क्लब का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में खेल क्लब का गठन किया गया। इसमें डॉ. दीपक गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. योगेश जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. मुकेश कुमार शर्मा और डॉ. बृजेश पांडे को उपाध्यक्ष चुना गया।
महासचिव पद पर सतीश ठाकुर, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. प्रमोद ठाकुर और डॉ. रमेश का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. रविराम को सौंपी गई। क्लब के सलाहकार के रूप में डॉ. एवी निधि, डॉ. कमल, डॉ. चमन शर्मा और डॉ. अनिल ठाकुर को चुना गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि खेल क्लब वर्षभर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करेगा। इनमें महाविद्यालय स्तर से लेकर अंतर-महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं भी शामिल होंगी।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों और प्राध्यापकों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित होगा और स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा।