फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दंत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड की परवाणू में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय परवाणू की क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक परवाणू कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष और एटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने की।
उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा और हिस्सेदारी के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। फैक्ट्री एक्ट का सही से क्रियान्वयन होना चाहिए ताकि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हो सके। उन्होंने विभाग की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और स्टाफ के बावजूद बेहतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक का संचालन शिक्षा अधिकारी तिलकराज ने किया। उन्होंने विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे श्रमिक चौपाल, पंजीकरण कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में हुए और आगे होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने सुझाव भी साझा किए। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के महासचिव देवीदत्त तंवर, हिंद मजदूर सभा से राम किशन शर्मा, विद्युत बोर्ड कुमार हाउस शिमला से अंडर सचिव धर्मेंद्र कुमार, परवाणू उद्योग संघ से सुधीर गुलेरिया, आकाशवाणी कसौली के उपनिदेशक एसएस राठौर, श्रम विभाग परवाणू की प्रतिनिधि अंजना सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें