फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घरेलू गैस की किल्लत से लोग परेशान, गोदामों के बाहर लग रहीं कतारें

विज्ञापन
धर्मपुर-गड़खल सड़क पर गैस एजेंसी के बाहर लगी भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
गैस एजेंसियां गोदाम से ही कर रही सिलिंडर की सप्लाई, निर्धारित स्थानों में नहीं हो रही आपूर्ति
विज्ञापन

सोलन, धर्मपुर, कुमारहट्टी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में 10 दिन से सिलिंडर के इंतजार में लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी के बीच अब घरेलू गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। हालात यह हैं कि निर्धारित स्थानों पर सप्लाई देने के बजाय गैस एजेंसियां गोदामों से ही सिलिंडर दे रही हैं। इससे कुछ लोगों को ही लाभ मिल रहा है, जबकि अधिकांश उपभोक्ता समय पर गैस नहीं मिलने से परेशान हैं। सोलन, धर्मपुर, कुमारहट्टी, भोजनगर, बोहली, जाबली, कसौली, सुबाथू और कंडाघाट सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 10 दिन से निर्धारित स्थानों पर सिलिंडर नहीं पहुंच पाए हैं। उपायुक्त की ओर से जारी आपूर्ति रोस्टर की भी अनदेखी की जा रही है। विभाग की ओर से गैस की कोई कमी न होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत है। लोग गैस गोदामों के बाहर डेरा डालकर बैठे हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पत्र लिखकर नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
धर्मपुर-गड़खल सड़क पर एजेंसी के बाहर जाम जैसे हालात
धर्मपुर-गड़खल सड़क पर मांडोधार स्थित गैस एजेंसी के बाहर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं। निर्धारित स्थानों पर आपूर्ति न होने से लोग सीधे एजेंसी पहुंच रहे हैं। यहां अवैध पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बन रही है, जिससे बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कुनिहार में 45 दिन की शर्त पर उपभोक्ताओं में रोष
कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र में गैस सिलिंडर लेने के लिए 45 दिन का अंतराल अनिवार्य किए जाने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि सिलिंडर 15 से 20 दिन में ही खत्म हो जाता है, ऐसे में 45 दिन इंतजार करना मुश्किल है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन शर्त पूरी न होने पर उपभोक्ताओं को वापस लौटाया जा रहा है। इससे लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने मांग की कि इस अवधि को घटाकर 25 दिन किया जाए। वहीं, हिंदूस्तान जन सेवा समिति के अध्यक्ष आरपी जोशी ने भी अनियमित आपूर्ति पर चिंता जताई है
विज्ञापन

निर्धारित स्थानों पर ही दी जाए आपूर्ति : विभाग
खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि गैस एजेंसियां गोदाम से आपूर्ति न करें, बल्कि निर्धारित स्थानों पर ही सिलिंडर वितरित करें। उन्होंने लोगों से पैनिक न होने की अपील करते हुए कहा कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और तय समय के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें