सोलन। नगर पंचायत कंडाघाट में वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी हो गई है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल निकाय निर्वाचन नियम-2015 के नियम-10 के अनुसार नगर पंचायत कंडाघाट में वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार नगर पंचायत कंडाघाट का वार्ड नंबर-1 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड नंबर-7 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत कंडाघाट का वार्ड नंबर-2, वार्ड नंबर-5 अनारक्षित है। नगर पंचायत कंडाघाट का वार्ड नंबर-3, वार्ड नंबर-4 और वार्ड नंबर-6 महिलाओं के लिए आरक्षित है। संवाद