बद्दी के श्री औरोबिंदो स्कूल में डीएलडी कार्यशाला में भाग लेते हुए विभिन्न स्कूल को अध्यापक- स्
श्री ओरोबिंद स्कूल बद्दी में कंप्यूटेशनल थीकिंग एवं एआई पर कार्यशाला का आयोजन
महेश राणा तृतीय स्थान पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी स्थित श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल में कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए तत्परता की आधारशिला के रूप में गणित की भूमिका विषय पर एक दिवसीय डीएलडी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अंतरविषयक शिक्षण दृष्टिकोण अपनाने और छात्रों को एआई आधारित भविष्य के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के कुल 36 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 12 प्रस्तुतकर्ताओं द्वारा 11 केस पेपर (शोध पत्र) पेश किए गए। इन शोध पत्रों का मूल्यांकन 3 सदस्यीय प्रशंसा समिति द्वारा किया गया, जिसमें आईटी के सहायक प्राध्यापक विजय चावला, अधिवक्ता रूपा खत्री तथा पीजीटी गणित अनिल मेहता शामिल रहे। कड़े मुकाबले के बीच श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी की रीना कंवर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, इसी स्कूल की हरप्रीत ठाकुर द्वितीय तथा बद्दी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के महेश राणा तृतीय स्थान पर रहे। प्रस्तुतियों के दौरान कंप्यूटर विज्ञान, इतिहास, विज्ञान और भाषा जैसे विविध विषयों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग के प्रभावी समावेशन पर विशेष बल दिया गया। विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा ने सभी प्रतिभागियों की नवाचार पूर्ण प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों को निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी ताकि छात्रों में 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित किए जा सकें।