फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से भेजे मृत मुर्गों के सैंपलों की रिपोर्ट संदिग्ध, फिर से होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए जिला सोलन से भेजे मृत मुर्गों के सैंपलों की सटीक रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। सैंपलों की रिपोर्ट संदिग्ध आने पर सैंपलों को दोबारा जांच के लिए जालंधर से भोपाल की निशाद लैब भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मुर्गों की मौत का सही कारण पता चलेगा। फिलहाल, अभी जिला में बर्ड फ्लू की आशंका बरकरार है। पूरा जिला अलर्ट पर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चक्की मोड़ के समीप सैकड़ों की तादात में मरे हुए मुर्गे मिले थे। इस कारण लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर डर का माहौल बना है। इसके बाद पशुपालन विभाग ने मृत मुर्गों के सैंपल बर्ड फ्लू की पुष्टि को लेकर सैंपल जालंधर जांच के लिए भेजे थे। यहां से इनकी रिपोर्ट संदिग्ध आई है। इसके बाद सैंपलों को दोबारा जांच के लिए निशाद लैब भेजा गया है।
उधर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि सैंपलों की रिपोर्ट संदिग्ध आई है। इसकी दोबरा से जांच करवाई जा रही है। इसमें सैंपलों को अब भोपाल निशाद लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें