फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर छियाछी सड़क की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पेचवर्क फिर होगी रिमेटलिंग
विज्ञापन

युवा आजाद क्लब ने विधायक का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल की रामशहर-छियाछी सड़क पर पेचवर्क शुरू हो गया है। यह सड़क एक ओर नालागढ़ और दूसरी ओर शिमला को जोड़ती है। लंबे समय से बदहाल सड़क को लेकर युवा संगठनों ने आवाज उठाई थी। युवा आजाद क्लब छियाछी के नेतृत्व में जनता सड़क की मरम्मत को लेकर अर्की के विधायक संजय अवस्थी से मिली थी। इसके बाद विधायक ने इस को अपनी प्राथमिकता में डाला और अब इस पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

युवा आजाद क्लब छियाछी के प्रधान एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश, उपप्रधान किशोर, राजेश, लकी, इंद्र, हैपी, आकाश, बबलू, राजिंदर, तनु, अमन और ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का आभार जताया है। संजय अवस्थी ने कहा कि लंबे समय से छियाछी पंचायत के लोग रिपेयर की मांग कर रहे थे। अब इसे छियाछी से रामशहर तक सात किमी तक इसे रिमेटल किया जाएगा। इस पर 90 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें