प्रवेश के लिए छात्र ऑनलाइन कर सकते हैं आवदेन
चार वर्षीय स्नातक कोर्स 20 विषयों में किए शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इग्नू से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को राहत प्रदान की गई है। अब प्रवेश प्रक्रिया को 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है। इसके बाद डिग्री कॉलेज सोलन के इग्नू अध्ययन केंद्र 1103 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें इच्छुक विद्यार्थी किसी भी विषय के लिए प्रवेश ले सकते हैं। इसमें अब प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी निश्चित है।
डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी इस सत्र में प्रवेश लेना चाहते हैं। वह ऑनलाइन इग्नू के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त इग्नू की ओर से चार वर्षीय स्नातक कोर्स करीब 20 विषयों में शुरू किए गए हैं। जिसमें एक वर्ष का कोर्स करने पर प्रमाण पत्र, दो वर्ष में डिप्लोमा, तीन वर्ष में डिग्री और चार वर्ष में स्नातक कार्यक्रम पूर्ण करने पर ऑनर्स डिग्री दी जाएगी।