फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में पालतू कुत्तों का पंजीकरण जरूरी, ऑनलाइन करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण संख्या होगी जारी, सीसीटीवी से रखेगी जाएगी शहर में कुत्ते घुमाने वालों पर नजर
विज्ञापन

वर्तमान में परवाणू क्षेत्र में बढ़ने लगे है कुत्तों के काटने के मामले
पारुल शर्मा
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगरी परवाणू में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है। यह निर्णय नगर परिषद परवाणू की हाल ही में आयोजित हाउस बैठक में लिया गया था। शहर में बीते कुछ समय से कुत्तों की ओर से लोगों को काटने, राहगीरों को दौड़ाने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए परिषद ने यह सख्त कदम उठाया है।
नगर परिषद के निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक पालतू कुत्ता मालिक को सिटीजन सेवा पोर्टल पर पंजीकरण कर कुत्ते का विवरण दर्ज करना होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कुत्ते की स्पष्ट फोटो, टीकाकरण (वैक्सीनेशन) प्रमाण पत्र तथा आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी अपलोड करनी होगी।दस्तावेजों के सत्यापन के बाद संबंधित कुत्ते को पंजीकरण संख्या जारी की जाएगी, जो भविष्य में पहचान का आधार बनेगी। पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद यदि किसी पालतू कुत्ते की ओर से किसी व्यक्ति को काटने या हमला करने की घटना सामने आती है, तो क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। फुटेज के आधार पर संबंधित कुत्ते और उसके मालिक की पहचान की जाएगी। चूंकि पंजीकरण रिकॉर्ड नगर परिषद के पास उपलब्ध रहेगा, इसलिए जिम्मेदार मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी। अब तक कई मामलों में घटना के बाद संबंधित कुत्ते या उसके मालिक की पहचान करना कठिन हो जाता था, लेकिन नई व्यवस्था से जवाबदेही तय करना आसान होगा।
विज्ञापन

इनसेट
बढ़ रही थीं शिकायतें

परवाणू में कुत्तों की ओर से लोगों को काटने की शिकायतें मिली हैं। इसके अतिरिक्त नागरिकों ने यह भी शिकायत की थी कि कुछ लोग अपने पालतू कुत्तों को सड़कों और पार्कों में शौच करवाते हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है और संक्रमण का खतरा बढ़ता है। नगर परिषद का मानना है कि पंजीकरण से न केवल जिम्मेदारी तय होगी, बल्कि नागरिकों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

इनसेट
अन्य सेवाएं भी होंगी ऑनलाइन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीपन कुमार ने बताया कि सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से परिषद की विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब प्रॉपर्टी टैक्स के बिल केवल ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बिल जारी होने के बाद छूट के साथ भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। इसके अलावा नगर परिषद हॉल की बुकिंग सुविधा भी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इनसेट
नियमों के पालन की अपील

नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू कुत्तों का शीघ्र पंजीकरण करवाएं और टीकाकरण समय पर करवाना सुनिश्चित करें। परिषद ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में बिना पंजीकरण पाए जाने पर जुर्माना या अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर की सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्थित शहरी प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें