फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में लाल बत्ती से पुराने बस अड्डे तक किया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर जिला प्रशासन और नप सतर्क हो गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शहर को सोडियम हाईपोक्लोराइट से सैनिटाइज किया गया। नप की टीम ने लाल बत्ती से लेकर बाईपास, मालरोड, पुराने बस अड्डे तक प्रत्येक दुकान, घरों को बाहर से सैनिटाइज किया। नप के अनुसार मंगलवार को राजगढ़ रोड, अस्पताल मार्ग को सैनिटाइज करने का कार्य किया जाएगा। शहर में रोजाना कोरोना के मामले आ रहे हैं। इसके लिए नप ने निरंतर सैनिटाइज करने का जिम्मा उठाया है। सैनिटाइजेशन से पहले दुकानों को थोड़ी देर के लिए बंद करवाया। नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को फिर से सैनिटाइजेशन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें