भर्ती के लिए 1054 में से पहुंचे केवल 628 अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस मैदान सोलन में रविवार को पुलिस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता (पीईटी) और शारीरिक मानक (पीएसटी) प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी हुई। इसमेें 628 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से लिखित परीक्षा के लिए 121 को चयनित किया गया। पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के छठे दिन जिलेभर से आवेदन करने वाले 1054 पुरुष प्रतिभागियों को बुलाया गया था, लेकिन प्रक्रिया में केवल 628 प्रतिभागी ही पहुंचे। प्रशिक्षण प्रकिया के दौरान प्रतिभागियों की लंबाई और छाती माप में कई प्रतिभागी बाहर हो गए। इसके अलावा ऊंची छलांग, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ और 800 व 1500 मीटर दौड़ में 507 बाहर हो गए। सोमवार को तक अंतिम भर्ती प्रक्रिया होने जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि रविवार को भर्ती प्रक्रिया के दौरान 628 में से 121 को परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। 23 नवंबर को भर्ती नियमित रूप से खत्म हो जाएगी।