फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शारीरिक शिक्षकों के 14 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसलिंग के लिए दो दिन में 165 प्रतिभागी पहुंचे, 9 तक होगी काउंसलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के रिक्त 14 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। रोजगार कार्यालयों के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। काउंसलिंग के शुरुआती दो दिनों के भीतर ही 165 प्रतिभागी सोलन पहुंच चुके हैं। यह पूरी प्रक्रिया आगामी 9 जून तक चलेगी।
शिक्षा उप अधिकारी प्रारंभिक जिला सोलन राजकुमार पराशर ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया शारीरिक शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2011 के कड़े प्रावधानों के तहत संपन्न की जा रही है। अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर पदों का आरक्षण तय किया गया है। जिला सोलन में भरे जाने वाले कुल 14 पदों में सामान्य वर्ग के 06 पद, अनुसूचित जाति 03 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग 02 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 02 पद, अनुसूचित जनजाति 01 पद शामिल हैं। विभाग के अनुसार, सभी योग्य उम्मीदवारों को तय तारीख और समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यदि किसी अभ्यर्थी का नाम विभाग की सूची में शामिल है, लेकिन वह 9 जून को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे भविष्य में दोबारा कोई अवसर नहीं दिया जाएगा और उसकी पात्रता स्वतः ही समाप्त मान ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. राजेंद्र वर्मा ने उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया है कि इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से नियमों के दायरे में और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा रहा है। काउंसलिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए पात्र अभ्यर्थियों की पूरी सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, ताकि उम्मीदवार समय रहते अपनी तैयारियों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें