फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रेकिंट कंपनी ने निकाले 38 कामगार सीटू ने किया श्रम कार्यालय का घेराव

Thu, 19 Oct 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
झाड़माजरी के श्रम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते रेकिट कंपनी के कामगार। संवाद
विज्ञापन
जुलाई से नहीं दिया गया कामगारों को वेतन
विज्ञापन

सीटू ने चेताया मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन होगा तेज

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी स्थित रेकिट कंपनी में हो रहे कामगारों के शोषण को लेकर सीटू से संबंधित रेकिट वर्कर यूनियन ने श्रम विभाग झाड़माजरी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सीटू राज्याध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अगुवाई में यह धरना प्रदर्शन हुआ।
राज्याध्यक्ष मेहरा ने बताया कि रेकिट कंपनी ने 38 मजदूरों को दुर्भावनापूर्ण तरीके से निलंबित कर दिया है। साथ ही कंपनी ने जून से मजदूरों को कंपनी के अंदर प्रतिदिन काम से हटाकर साइड में बैठाया जा रहा है और उनकी जगह ठेकेदार के कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। मजदूरों के मासिक वेतन पर रोक लगा दी है। कंपनी ने गलत तरीके से निकाले गए 38 मजदूरों को उनका निर्वाह भत्ता भी नहीं दिया है। कंपनी की ओर से नियुक्त जांच अधिकारी की जांच भी निष्पक्ष नहीं की जा रही। इन सभी मुद्दों को हल न करने को लेकर श्रम विभाग की नाकामी के लिए मजदूरों ने श्रम विभाग का घेराव किया और मजदूरों ने कहा कि श्रम विभाग की ओर से सही तरीके से कार्य न किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम, जिला कमेटी से उप प्रधान ओम दत्त शर्मा, रेकिट वर्कर यूनियन के महासचिव विकास कुमार, सह सचिव देवेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें