जिला सोलन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी। स्रोत: संगठन
राज्याध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। जिला सोलन स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यकारिणी का गठन राज्य अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान रविंदर कुमार को जिला सोलन कार्यकारिणी का प्रधान चुना गया। इसके अलावा लता देवी को उपप्रधान, रणजीत सिंह को महासचिव, मनोहर को सह सचिव, सीताराम को कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार व रामजीदास को सलाहकार, नीलम व सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विशाल गुप्ता, प्रमोद शर्मा को सदस्य चुना गया। नवनियुक्त प्रधान ने समस्त कार्यकारिणी की ओर से राज्य कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया।
राज्य महासचिव राजीव रमौल ने बताया कि इस दौरान राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सहसचिव पवन ठाकुर, संघ कॉर्डिनेटर व जिला शिमला के प्रधान नरेंद्र थागटा, संगठन सचिव नरेश कलसाईंक, मुख्य सलाहकार रमेश भारद्वाज, प्रेस सचिव विनय ठाकुर,सदस्य कर्मवीर मौजूद रहे।