फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में राष्ट्र सेविका समिति ने शस्त्र पूजन के साथ किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में 250 से अधिक स्वयं सेविकाओं ने लिया भाग,लक्ष्मीबाई केलकर को किया याद
विज्ञापन


सेवानिवृत्त डीएसपी मीनाक्षी शाह ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी। राष्ट्र सेविका समिति सोलन विभाग की ओर से बद्दी में रविवार को पहली बार शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक स्वयं सेविकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवा ध्वज और संगठन की संस्थापक लक्ष्मीबाई केलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उपपुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शाह मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति का मुख्य कार्य भारत में नारी शक्ति का संगठन, जागरण और राष्ट्रीयता के आधार पर पुनर्निर्माण करना है। यह संगठन महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, आत्मरक्षा और सेवा की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी सेविकाओं को मातृ शक्ति संगठन से जुड़ने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत कार्यवाहिका डॉक्टर मुक्ता ठाकुर ने की।
लक्ष्मीबाई केलकर ने 1936 में की थी समिति की स्थापना
मुख्य वक्ता अखिल भारतीय तरुणी प्रमुख एवं उत्तर क्षेत्र प्रचारिका विजया दीदी ने समिति के प्रेरणादायक इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीबाई केलकर ने नारी शक्ति की महत्त्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए 25 अक्तूबर 1936 को नागपुर में इस संगठन की स्थापना की थी। विजया दीदी ने कहा कि समिति महिलाओं को शारीरिक प्रशिक्षण, सांस्कृतिक शिक्षा और समाज सेवा में प्रशिक्षित करती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, ग्राम विकास, आत्मरक्षा, सेवा कार्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में समिति सराहनीय कार्य कर रही है। नागपुर से शुरू हुआ यह कार्य आज विदेशों में भी फैल चुका है, जिसकी शाखाएँ अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, कनाडा जैसे देशों में भी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोमीटर लंबा पथ संचलन, पुष्प वर्षा से स्वागत
बौद्धिक सत्र के बाद साई रोड पर तीन किलोमीटर लंबा पथ संचलन निकाला गया। अनुशासित पंक्तियों में निकली सेविकाओं के इस संचलन में देशभक्ति गीतों और घोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। पथ संचलन साई रोड से शुरू होकर हनुमान चौक, गोल मार्केट, आजाद मार्केट से होते हुए वापस सिटी स्क्वायर कांप्लेक्स में समाप्त हुआ। रास्ते में नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सेविकाओं का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें