फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आठ साल से स्कूल भवन में चल रहा रामशहर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआर धीमान
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ का रामशहर कॉलेज में पिछले आठ साल से स्कूल भवन के चार कमरों में चल रहा है। कॉलेज 2017 में शुरू हुआ था और भवन के लिए 12.83 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन धन उपलब्ध न होने के कारण 6 साल तक कार्य शुरू नहीं हुआ। पूर्व सरकार ने 2022 में 3.5 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी जिसके बाद टेंडर लगाकर मई 2023 में कार्य शुरू हुआ था। और मई 2025 तक भवन का कार्य पूर्ण हो जाना था। लेकिन उसके बाद सरकार की ओर से कोई राशि जारी नहीं की गई किसके कारण भवन का काम अभी भी अधर में लटका हुआ है। भवन के नाम पर केवल ढांचा खड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामशहर में काॅलेज खोलने की घोषणा थी। उसी के फलस्वरूप 2017 चुनावों से पहले यहां स्कूल के चार कमरों में कक्षाएं शुरू कर दी गई थी। इनमें से दो कमरे वरिष्ठ माध्यमिक तथा दो कमरे प्राथमिक विद्यालय के हैं। कॉलेज की प्राचार्य सिमरन घिल्डियाल के अनुसार वर्तमान में यहां कला और वाणिज्य संकाय में कुल 88 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है। भवन के अभाव में यहां पर विज्ञान की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई है। कॉलेज भवन की उम्मीद में कई विद्यार्थियों ने पूरी कर ली पढ़ाई। स्थानीय युवा कमल कुमार का कहना है कि कॉलेज का भवन न होने के कारण यहां के युवा अन्य कॉलेजों की ओर रुख कर रहे है। भवन की इंतजार करते करते कई बच्चे यहां पर कॉलेज छोड़ चुके है। इस सत्र में भी यहां पर कक्षाएं नहीं लग सकती हैं। संवाद
छोटे कमरों में कक्षाएं लगाने हुआ कठिन

युवा दक्ष राज शर्मा का कहना है कि भवन का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार कभी काम शुरू देता है, कभी बंद कर देता है। भवन के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। वर्तमान में स्कूल के जो कमरे कॉलेज प्रशासन के पास है वह बहुत छोटे है जिससे बच्चों में इन कमरो में कक्षाएं लगानी काफी कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस कॉलेज के किए 2025-26 के बजट में केवल 30 लाख रुपये मिले है। लेकिन ठेकेदार ने लगभग 1.50 करोड़ का अतिरिक्त काम पहले ही कर दिया है। इसलिए जब तक पर्याप्त राशि नहीं आती आगे काम नहीं हो सकता।
प्रबरसर सिंह,अधिशासी अभियंता,लोनिवि। नालागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें