संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में बीबीएन में कार्यरत विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा गई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बाहरी शत्रुओं से बॉर्डर पर तो सेनाएं लड़ रही है, लेकिन कुछ देश के भीतर विरोधी ताकतें है उनसे हमें लड़ना होगा। बैठक में डीडी राणा, कमांडो हेतराम ठाकुर, कैप्टन सुरेश ठाकुर, शमशेर चौहान, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के रामजी सिंह, विहिप के जिला मंत्री राजेश शर्मा, टेक चंद चंदेल, जयप्रकाश , विनोद शर्मा, शालिनी शर्मा, लक्की आदि सहित पूर्व सैनिक लीग, गोरक्षा दल, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक, राजपूत करनी सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, क्षत्रिय महासभा, श्रीराम सेना, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।