फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामलाल चुने गए नंबरदार संघ रामशहर इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
नंबरदार संघ रामशहर के सदस्य बैठक के दौरान। स्रोंत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर (सोलन)। तहसील मुख्यालय में शुक्रवार को नंबरदार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की लगभग दो दर्जन पंचायतों से 30 से 35 नंबरदारों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से रामशहर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रामलाल चमदार को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अध्यक्ष के चुनाव के साथ-साथ अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। रोशन लाल को उपाध्यक्ष और राम नंबरदार को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त एवं पूर्व शिक्षा खंड अधिकारी गीता राम को जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने खुशी जताई और फूलमालाओं के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती और नंबरदारों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर राजकुमार, ब्रिज लाल, अमर सिंह, प्रेम चंद, सदा राम सहित कई अन्य नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें