फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूली बच्चों को सिखाए स्वच्छता और संतुलित आहार के गुर

विज्ञापन
नालागढ़ के भाटियां स्कूल में पोषण व स्वच्छता की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता-स्रोत- संस
विज्ञापन
भाटियां व ढाणा प्राथमिक स्कूलों में जागरूकता सत्र का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही अच्छे स्वास्थ्य व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से आईआरजी संस्था और ग्लेनमार्क फाउंडेशन ने विशेष पहल की है। संस्था की ओर से नालागढ़ के प्राथमिक विद्यालय भाटियां और ढाणा में पोषण एवं स्वच्छता जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों को सरल भाषा और रोचक गतिविधियों के माध्यम से संतुलित आहार का महत्व समझाया। बच्चों को बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए भोजन में हरी सब्जियों, दालों और फलों का होना क्यों आवश्यक है। इसके साथ ही, हाथ धोने की सही तकनीक और स्वच्छ पेयजल के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। एनजीओ की हेल्थ वर्कर्स पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा और संगीता चंदेल ने बच्चों को सामान्य संक्रमणों से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए। संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर उन्हें रोगों से मुक्त रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें