फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्रीराम कथा में राम बनवास प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। चोए वाले बाबा भारती शिव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन राम बनवास प्रसंग सुनाया। व्यासपीठ आचार्य पंडित राधे मोहन कण्व ने बताया कि जब राजा दशरथ अपने चारों बेटों का विवाह कर अयोध्या पहुंचे। राजा दशरथ ने अपने ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम का राजतिलक करने का निर्णय लिया था। नगरवासियों में अपार हर्ष था। राम सबके प्रिय, धर्मनिष्ठ और मर्यादावान थे। महल में तैयारियां जोरों पर थीं, माता कौशल्या भी हर्षोल्लास से राजतिलक की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच मंथरा ने कैकेयी को भड़का दिया कि यदि राम राजा बने तो भरत का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। मंथरा की बातों में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांग लिए पहला भरत का राजतिलक और दूसरा राम को 14 वर्षों का वनवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें