संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अकाल बुंगा साहिब गुरुद्वारा साहिब में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरमत समागम का आयोजन किया गया । शुक्रवार से शुरू हुए अखंड पाठ के रविवार को भोग डाले गए। इस मौके पर दीवान सजाया गया। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गुरुबाणी का बखान कर उपस्थित सगंत को निहाल किया। गुरमत प्रचार ट्रस्ट के रागी जत्था भाई हरि सिंह ने शबद-कीर्तन किया। इस मौके पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर यशवंत सिंह, महिंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हरनेक सिंह, जसविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सुरमुख सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।