फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेरे घर राम आए हैं प्रस्तुति ने मोहा लोगों का मन

Sun, 12 May 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
श्री सत्य साईं बाबा की मां ईश्वरमा की पुण्यतिथि पर प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मां ईश्वरमा की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

300 बच्चों ने दी कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्री सत्य साईं बाबा की मां ईश्वरमा की पुण्यतिथि पर साईं संजीवनी संस्थान में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान करीब 300 बच्चों से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों की ओर से दी गई मेरे घर राम आए हैं.. प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। अध्यक्षता श्री सत्य साईं संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. नीता खन्ना ने की।
विज्ञापन

इस दौरान मानवीय मूल्यों पर आधारित गीत, भजन, नाटक, फैंसी ड्रेस, ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता आदि करवाई गई। स्किल डेवलपमेंट में 20 प्रशिक्षु लड़कियों को सिलाई मशीनें व सर्टिफिकेट भी बांटे गए। प्रदेश महिला संयोजक डॉ. सविता अग्रवाल ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से सोलन में 15 बाल विकास केंद्र चल रहे हैं। इसके अलावा भी कई प्रकार के कार्य सामाजिक उत्थान के लिए चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर समिति अध्यक्ष वरुण गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला विंग से ज्योति कश्यप, वीना अग्रवाल, डॉ. अनिता गौतम, स्नेहलता, सुमन शर्मा, शिवानी शर्मा, शशांक, डॉ. संजय अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें