फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संस्कृत भाषा के नारों से गूंजा शहर का मालरोड

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत भारती न्यास ने किया लोगों को जागरूक 10 दिवसीय आवासीय कैंप में संस्कृत बोलने पर दिया बल
विज्ञापन

छह जिलों के 166 प्रशिक्षुओं ने लिया संस्कृत का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। संस्कृत भारती न्यास के 10 दिवसीय संस्कृत्म वादतु विशेष आवासीय शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं ने रैली निकाली। इस दौरान प्रशिक्षुओं की ओर से लोगों को संस्कृत विषय पर जागरूक किया गया। मालरोड सोलन नगरे संस्कृतम भाषा के नारों से गूंज उठा। शिविर गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। जहां पर प्रशिक्षुओं को 10 दिन तक संस्कृत भाषा बोलने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। शिमला, मंडी, किन्नौर, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर जिला के करीब 166 शिक्षार्थी और 34 शिक्षक प्रबंधकों ने इसमें भाग लिया। शिक्षार्थियों को प्रत्यक्ष पद्धति के अनुसार गीत, क्रीडा, संवाद आदि के माध्यम से संस्कृत संभाषण में दक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

संस्कृत भारती के ट्रेनर नवीन ने बताया कि वर्ष 1999 से लेकर संस्कृत भारती की ओर से हिमाचल में देवभाषा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग संस्कृत बोलना सीखें। स्कूल में संस्कृत भाषा प्रबोधन वर्ग एक से नौ जनवरी तक आयोजित किया गया। साथ ही लोगों से भी आग्रह किया गया कि वे संस्कृत भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस मौके पर संस्कृत भारती के अखिल भारत संगठन मंत्री जयप्रकाश गौतम, क्षेत्र अध्यक्ष प्रो. यशवीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें