फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोकसभा चुनावों में रैलियों को लेकर जगह निर्धारित

Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद पांच विस क्षेत्र में जगह चयनित
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने बैठक के दौरान दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनावों को लेकर भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांचों विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को लेकर स्थान निर्धारित किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक के दौरान रैली स्थलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्य बाजार अर्की शिव मंदिर के समीप, कुनिहार में तालाब के समीप, दाड़लाघाट में पशु पालन के समीप तथा डुमैहर (दोलंग मैदान) को रैली स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
वहीं नालागढ़ विस क्षेत्र में पंजेहरा मैदान (मंदिर के समीप), पंचायत घर के बरुणा के समीप बरुणा मैदान, पुराना छात्र विद्यालय नालागढ़, अनाज मंडी मैदान नालागढ़, राजकीय महाविद्यालय रामशहर (रिवालसर) मैदान और पंचायत घर नंड मैदान में रैली करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून विधानसभा क्षेत्र में पुरानी सब्जी मंडी बद्दी के समीप हनुमान चौक, बद्दी तहसील के टीपरा गांव में बरोटीवाला-हरिपुर मार्ग के समीप खेल मैदान, चंडी-पट्टा मार्ग पर मेला मैदान (बरड काॅलोनी मैदान), बस अड्डा चंडी, बस अड्डा कुठाड़, बस अड्डा गोयला और पट्टा में बस अड्डे के समीप मैदान को रैली की जा सकती है। सोलन विधानसभा क्षेत्र में ठोडो मैदान, गंज बाजार सोलन, पुराना बस अड्डा सोलन, कथेड़ बाईपास सोलन पुलिस लाइन मैदान, कंडाघाट में पंचायत घर सिरीनगर के समीप पड़ाव, सिद्ध बाबा मैदान चायल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट के समीप मैदान में रैली करवाई जा सकती है। इसके अलावा कसौली (अजा) विधानसभा क्षेत्र में सेना अस्पताल के समीप मैदान (कैंट बोर्ड अथवा सेना प्रशासन की अनुमति उपरांत), आढ़त बाजार कसौली मैदान कश्मीरी मोहल्ला (कैंट बोर्ड कसौली की अनुमति उपरांत), दशहरा मैदान गड़खल, सब्जी मंडी के समीप, सब्जी मंडी देहली दत्यार, सेक्टर-पांच परवाणू स्थित दशहरा मैदान, सेक्टर-छह परवाणू स्थित फल मंडी मैदान तथा सुबाथू में गुग्गा माड़ी मंदिर मैदान (कैंट बोर्ड सुबाथू की अनुमति उपरांत) को रैली स्थल के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें