फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सनसिटी अपार्टमेंट सोसायटी में सुविधाओं का अभाव, लोगों ने की नारेबाजी

Fri, 01 Mar 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी फैलने से लोगों को आ रहीं काफी दिक्कतें
विज्ञापन

सड़क की खस्ता हालत से भी लोग हो रहे परेशान
कंपनी के एचआर हेड से मिले सोसायटी के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के बसंती बाग स्थित सनसिटी अपार्टमेंट में सुविधाओं का अभाव होने से लोगों ने संचालक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरे जीवन का पैसा यहां लगाया है और उन्हें जो वायदे करके मकान बेचे गए थे। वह मौके पर पूरे नहीं हो रहे हैं। यहां पर सड़कों की खस्ताहालत, गंदगी, सुरक्षा व्यवस्था सब कुछ चौपट है, चहारदीवारी ने होने लोग परेशान हैं। आरोप है कि अपार्टमेंट का जोनल हेड अश्वनी कुमार उनके फोन नहीं सुनते। लोगों की बात को अनसुना किया जा रहा है।
सनसिटी अपार्टमेंट सोसायटी के प्रधान अमरीश, उपप्रधान पंकज, अजय वर्मा, अमित वर्मा, बाबू रंजन, विपिन, एलबी यादव व शैली ठाकुर के नेतृत्व में अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोसायटी के प्रधान अमरीश ने बताया कि यहां पर अधिकतर लोग हिमाचली हैं। जिन्होंने अपने पूरे जीवन की कमाई यहां लगा दी है। अपार्टमेंट का सीटीपी प्लांट खराब है और यहां पर गंदगी फैली हुई है। इससे कभी भी भयानक बीमारी फैल सकती है। सिक्योरिटी के नाम पर यहां पर दो गार्ड हैं। जब फ्लैट बेचे थे तो उन्हें आठ गार्ड रखने का बात कही थी। लेकिन वह भी तैनात नहीं किए गए हैं। जिससे यहां पर रहने वाली महिलाएं और बच्चियां स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पार्क को डाउन कर दिया गया है। बरसात में पार्क तालाब का रूप धारण कर लेता है। बिजली के तार कहने को को अंडरग्राउंड हैं, लेकिन हर रोज बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि बाहर से आकर लोग हिमाचल में अपना कारोबार चला कर हिमाचलियों को लूट रहे हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाए। उधर, सनसिटी अपार्टमेंट के एचआर हेड आरके अग्रवाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें