बद्दी (सोलन)। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में जागरूकता के लिए वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नारा लेखन, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक स्लोगन और प्रभावशाली चित्रों से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की। क्विज से विद्यार्थियों के नशा मुक्ति और स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान का भी परीक्षण किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से नशा न की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। संवाद